हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में होली का पर्व कई परिवारों के लिए मुसीबत बनकर आया। रंगों का उल्लास अचानक आई सूचना के बाद फीका हो गया। अलग-अलग घटनाओं में नौ लोग यमुना नदी और कुंडों में डूब गए। इनमें से तीन के शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि पांच लोगों को स्थानीय गोताखोरों ने बचा लिया। एक की तलाश जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को बढ़ेरा भिंड निवासी हर्षित कतारे पुत्र संतोष कतारे अपने दोस्त सत्यम पाराशर पुत्र सुनील पाराशर के साथ होली पर वृंदावन आए थे। दोनों ही दावानल कुंड में स्नान कर रहे थे, तभी वह गहरे पानी में चले गए। सत्यम को स्थानीय गोताखोरों ने बचा लिया, जबकि हर्षित का पता नहीं चला। शनिवार को हर्षित का शव मिला। शव देखते ही परिजन में कोहराम मच गया।
दूसरी घटना चामुंडा घाट पर हुई जहां हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर निवासी अनमोल शर्मा (23) पुत्र अश्विनी शर्मा वृंदावन में एक आश्रम में दो माह से रह रहे थे। स्नान के दौरान गहरे पानी में चले गए और लापता हो गए। कई घंटों की तलाश के बाद पुलिस के गोताखोरों ने उसके शव को बरामद कर लिया है। तीसरी घटना जुगल घाट और विहार घाट के बीच हुई, जहां जवाहर नगर रोहतक निवासी निधि कुमारी पुत्री अनिल प्रेम नगर रोहतक निवासी हितेश पुत्र जसवीर निवासी के अलावा हितेश, मनप्रीत दीपक और ऋषि नहाने के दौरान डूब गए। स्थानीय गोताखोरों ने निधि को बचा लिया। ऋषि के शव को गोताखोरों ने बाहर निकाला। जबकि हितेश की तलाश जारी है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
