• Wed. Feb 11th, 2026

नाइजीरिया का ड्रग हीरोइन सप्लायर दिल्ली से गिरफ्तार

ByVijay Singhal

Dec 27, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नौहझील के हेरोइन तस्करों की गिरफ्तारी के बाद एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ), आगरा की टीम ने दिल्ली से नाइजीरिया के ड्रग सप्लायर को गिरफ्तार किया है। वह यूपी और आसपास के राज्यों में नशीले पदार्थों की सप्लाई करता था। नाइजीरिया का तस्कर बिना वीजा और पासपोर्ट के दिल्ली में रह रहा था। आगरा एएनटीएफ के प्रभारी गौरव शर्मा ने बताया कि 9 अक्तूबर को थाना नौहझील क्षेत्र के बाजना कट से पुलिस ने वकार और फैजान नामक दो तस्करों को गिरफ्तार किया था। उनके पास से करीब 1 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई थी, जिसकी कीमत करीब दो करोड़ रुपये थी। पुलिस पूछताछ में दोनों ने खुलासा किया था कि उन्हें यह माल दिल्ली में रहने वाले एक नाइजीरियाई युवक ने सप्लाई किया था। इसके बाद एएनटीएफ की टीम ने लागोस, नाइजीरिया के रहने वाले आईके प्रिंस की खोजबीन शुरू कर दी थी। शुक्रवार को पुलिस टीम ने दिल्ली में दबिश देकर प्रिंस को गिरफ्तार कर लिया। वह दिल्ली के फतेहपुर बेरी मैदानगढ़ी इलाके में रह रहा था। गिरफ्तारी के बाद जांच में चौंकाने वाला तथ्य सामने आया कि आरोपी आईके प्रिंस बिना किसी वैध पासपोर्ट या वीजा के अवैध रूप से भारत में रह रहा था। पुलिस अब उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के साथ-साथ विदेशी अधिनियम के तहत भी कानूनी कार्रवाई कर रही है। नाइजीरिया के दूतावास को भी उसकी गिरफ्तारी की जानकारी दी गई है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.