• Tue. Feb 10th, 2026

धौरेरा पर बनेगा नया स्टेशन, चौडे़ होंगे अंडरपास

ByVijay Singhal

Nov 17, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के अधिकारियों ने बुधवार को रेल शक्ति यूनिट द्वारा तैयार की गई मथुरा-वृंदावन ब्रॉड गेज रेलवे लाइन परियोजना से जुडे़ स्थलों का मौका मुआयना किया। रेल बस से इन अधिकारियों ने मथुरा-वृंदावन रेल लाइन पर फाटक, स्टेशन, अतिक्रमण सहित अन्य स्थितियों को देखा। परियोजना के प्रस्तावित प्रारूप में संशोधन के लिए कई सुझाव भी दिए। इसमें धौरेरा पर रेल स्टेशन भी शामिल है।
ब्रज तीर्थ विकास परिषद की पहल पर सांसद हेमामालिनी ने रेल मंत्री से मथुरा-वृंदावन में लाइट मेट्रो के संचालन का प्रस्ताव दिया था। इस पर काम करने के लिए रेल मंत्रालय ने आगरा मंडलीय कार्यालय में रेल शक्ति यूनिट स्थापित की। इस यूनिट ने मथुरा-वृंदावन रेल लाइन को ब्रॉड गेज में परिवर्तित करने सहित नए स्टेशनों का प्रस्ताव ब्रज तीर्थ विकास परिषद को प्रस्तुत किया। प्रस्ताव के अनुरूप ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र, सीईओ नगेंद्र प्रताप, एसडीएम सदर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अजय जैन, डिप्टी सीईओ पंकज वर्मा, जिला वानकीय अधिकारी रजनीकांत मित्तल, सहायक नगर आयुक्त राजकुमार मित्तल, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी सनसवीर, एई दूधनाथ यादव, आरपी यादव सहित रेलशक्ति यूनिट से जुड़े होतम सिंह शामिल रहे। संयुक्त निरीक्षण दौरान शैलजाकांत मिश्र ने अंडर ग्राउंड पास की चौड़ाई ६ मीटर से बढ़ाकर १० मीटर करने, धौरेरा स्थित मयूर संरक्षण केंद्र पर नवीन स्टेशन बनाने सहित श्रीकृष्ण जन्मस्थान और मसानी रेलवे स्टेशन को धार्मिक लुक प्रदान करने को कहा। इसके साथ ही रेल लाइन पर अतिक्रमण की स्थिति को देखा। नई बस्ती पर लोगों ने रेलवे की जमीन घेर ली है। निरीक्षण के दौरान अफसरों को सबसे अधिक चिंताजनक स्थिति नई बस्ती पर मिली। यहां लोगों ने रेलवे ट्रैक को ही घेर लिया है। बड़ी संख्या में अवैध रूप से स्थायी निवास बना लिए हैं। इसके लिए बृहस्पतिवार से रेलवे जमीन का चिह्नांकन करने के निर्देश दिए। इस अभियान में रेलवे अधिकारियों के साथ राजस्व टीम और पुलिस बल भी जुटेगा। रेल शक्ति यूनिट से जुड़े होतम सिंह ने बताया कि संयुक्त टीम इस प्रोजेक्ट में रेलवे की जमीन की नापजोख करेगी। प्रमुख बिंदु रेलवे स्टेशन के रहेंगे। शिवताल, श्रीकृष्ण जन्मस्थान, मसानी, मयूर संरक्षण केंद्र, चैतन्य विहार और वृंदावन 3 से 6 मीटर रेलवे लाइन ऊंची रहेंगी।

मथुरा-वृंदावन रेलवे लाइन को मथुरा शहरी क्षेत्र में तीन से छह मीटर तक ऊंचाई में बनाया जाएगा। यह स्थित जंक्शन रेलवे स्टेशन से मसानी तक रहेगी। इसके बाद सामान्य ट्रैक रहेगा।
12 अंडर ग्राउंड पास बनेंगे। ब्रज तीर्थ विकास परिषद के प्रस्ताव के अनुरूप रेल शक्ति यूनिट शहर में रेलवे फाटकों पर अंडर पास बनाएगा। सभी फाटक पर बनने वाले अंडर पास की चौड़ाई 10 मीटर तक करने के निर्देश दिए हैं, जिससे भविष्य में रास्ता चौड़ा करने में दिक्कत न आए। 400 करोड़ की योजना है। मथुरा-वृंदावन ब्रॉड गेज रेलवे लाइन पर करीब

400 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। मथुरा से वृंदावन तक करीब १२ किलोमीटर में यह लाइन तैयार होगी, जिस पर करीब छह रेलवे स्टेशन बनाए जाएंगे। चार डिब्बों की लाइट मेट्रो होगी। मथुरा-वृंदावन के लिए प्रस्तावित लाइट मेट्रो में चार डिब्बे होंगे। यह लाइट मेट्रो ट्रेन ब्रॉड गेज लाइन पर प्रस्तावित योजना के तहत दौड़ेगी।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.