हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। विद्युत निगम ने रिफाइनरी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की शिकायत के बाद जांच के आधार पर बुधवार को क्षेत्र साइट बी बिजलीघर पर तैनात एसएसओ विजय सिंह की सेवाएं समाप्त कर दी थीं। शुक्रवार को पूर्व सैनिक कल्याण बोर्ड के माध्यम से दूसरा एसएसओ मिलने की संभावना है।औद्योगिक क्षेत्र में आए दिन शटडाउन होने, उपभोक्ताओं के फोन उठाने व लॉगशीट में ट्रिपिंग दर्ज न करने आदि बिंदुओं पर रिफाइनरी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने बीते दिनों बिजलीघर का घेराव कर नाराजगी जताई थी। एक्सईएन प्रथम गौरव कुमार ने बताया कि नए एसएसओ की नियुक्ति के संबंध में पूर्व सैनिक कल्याण बोर्ड से पत्राचार किया जा चुका है। वहीं, लाइनमैन शेर सिंह को औद्योगिक क्षेत्र से हटाकर उनके स्थान पर दूसरे की तैनाती कर दी गई है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
