हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मथुरा-वृन्दावन नगर निगम की कार्यकारिणी की बैठक में मथुरा-वृन्दावन को कृष्णानगर क्षेत्र में नगर निगम की 6250 वर्ग मीटर भूमि वर्तमान सर्किल रेट पर देने का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया गया। उक्त भूमि वाटर वर्क्स कंपाउण्ड पालिका मार्केट द्वितीय चरण के पीछे स्थित है। इस भूमि पर विकास प्राधिकरण सार्वजनिक सुविधाएं पार्किंग के साथ-साथ अपने कार्यालय भवन भी बनायेगा। मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष नगेंद्र प्रताप ने निगम का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि वाटर वर्क्स कंपाउंड में प्राधिकरण बहुत ही सुंदर और भव्य कार्यालय का निर्माण करेगा उसके लिए जमीन के फ्रंट पर बना पालिका मार्केट हटाया जाएगा। मार्केट में बने दुकानदारों को वहीं पर लखनऊ के जनपथ की तरह मार्केट बनाकर उसमें नई दुकानें दी जायेंगी।
इस प्रस्ताव को स्वीकृत कर राज्य सरकार को प्रेषित किया जा रहा है। अनुमति मिलने के पश्चात एमवीडीए से सर्किल रेट लेकर उनको भूमि उपलब्ध करा दी जायेगी। ज्ञात रहे कि सिविल लाइस क्षेत्र का भवन जर्जर होने के पश्चात वर्तमान में विकास प्राधिकरण का कार्यालय डैम्पीयर नगर स्थित राजकीय संग्राहालय में संचालित है। नगर निगम से जमीन मिलने के उपरांत वाटर वर्क्स कंपाउण्ड फायर बिग्रेड कार्यालय के पास प्राधिकरण का नया कार्यालय बन जायेगा।

7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes