• Tue. Feb 17th, 2026

मथुरा में रिफाइनरी के कार्यकारी निदेशक बदलेनए कार्यकारी निदेशक अजय कुमार तिवारी ने लिया चार्ज

ByVijay Singhal

Mar 7, 2023
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा में रिफाइनरी के कार्यकारी निदेशक देवाजीत गोगोई का डिगबोई रिफाइनरी में यूनिट हेड के रूप में तबादला हो गया। देवाजीत गोगोई का तबादला होने के बाद उनके स्थान पर अब अजय कुमार तिवारी ने मथुरा रिफाइनरी के नए कार्यकारी निदेशक बने हैं। अजय कुमार तिवारी ने चार्ज लेकर मथुरा रिफाइनरी की कमान अपने हाथों में ले ली है। जी बी पंत यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर एंड टेक्नोलॉजी, नैनीताल से इलेक्ट्रिकल इंजीनियर अजय कुमार तिवारी ने साल 1992 में इंडियन ऑयल गुजरात रिफाइनरी ग्रेजुएट ऐप्रैंटिस इंजीनियर के रूप में अपने कार्यकाल की शुरुआत की। तेल और गैस उद्योग में तीन दशकों से अधिक के अनुभव के साथ उन्होंने मुख्य धारा संचालन, रिफाइनिंग, तकनीकी उन्नयन, प्रक्रिया नवाचार और परियोजना प्रबंधन के क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। अजय कुमार तिवारी गुजरात और पानीपत रिफाइनरी में व्यावहारिक अनुभव के साथ इंडियन ऑयल की रिफाइनिंग इकाइयों में संचालित कैप्टिव थर्मल पावर प्लांट के स्पेशलिस्ट भी हैं। पानीपत नेप्था क्रैकर कॉम्प्लेक्स के प्रारंभिक वर्षों के दौरान विभाग के प्रमुख के रूप में विद्युत रख रखाव में उनका योगदान संयंत्र के स्थाई करण में महत्वपूर्ण था जो भारत में सबसे तकनीकी रूप से उन्नत इकाइयों में से एक है।रिफाइनरी के कार्यकारी निदेशक और रिफाइनरी प्रमुख के रूप में कार्यभार संभालने से पहले अजय कुमार तिवारी बरौनी रिफाइनरी मे मुख्य महा प्रबंधक (परियोजना) की जिम्मेदारियों को संभाल रहे थे। अजय तिवारी देश की दूसरी सबसे पुरानी रिफाइनरी की क्षमता बढ़ाने के लिए मेगा बीआर-9 विस्तार परियोजना का नेतृत्व कर रहे थे। बरौनी रिफाइनरी में अपने कार्यकाल के दौरान, उन्होंने महत्वपूर्ण सफलताएं अर्जित की और टीम का नेतृत्व किया। जिसमें आत्म निर्भर भारत अभियान के तहत मेक इन इंडिया तकनीक के साथ STF के उत्पादन के लिए इंडजेट यूनिट की स्थापना, एशिया के पहले और विश्व के तीसरे ग्रीन कूलिंग टॉवर की स्थापना शामिल है। नेटजीरो संकल्प, रिफाइनरी की लाभप्रदता बढ़ाने के लिए हाइड्रो-ट्रीटिंग और नेफ्था स्प्लिटर इकाइयों के साथ नए CCRU की कमीशनिंग, BS-VI ईंधन को रोल आउट करना, इथेनॉल मिश्रित MS को लॉन्च करना, उच्च ऑक्टेन MS XP95 और XP100 का उत्पादन शामिल है। अजय कुमार तिवारी अपनी अत्याधुनिक तकनीकी दक्षता, विद्युत विश्वसनीयता टास्क फोर्स गठन और अनुपालन और संपूर्ण परियोजना प्रबंधन के लिए जाने जाते हैं। निगम के लक्ष्यों पर पैनी नजर रखते हुए अजय तिवारी एक अपनी टीम की ताकत है। अजय तिवारी ने देबजीत गोगोई का स्थान लिया है। जिन्हें डिगबोई रिफाइनरी के यूनिट हेड के रूप में स्थानांतरित किया गया है।

Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.