• Sat. Feb 14th, 2026

मथुरा जिला अस्पताल में रोजाना इलाज को आ रहे ब्लड प्रेशर के नए मरीज

ByVijay Singhal

Dec 3, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा जनपद में बढ़ती बीमारियों के बीच अब ब्लड प्रेशर के मरीजों की संख्या लगातार चिंता का विषय बनती जा रही है। जिला अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन 25 से 30 नए मरीज उच्च रक्तचाप की समस्या लेकर पहुंच रहे हैं। अस्पताल रिकॉर्ड के अनुसार पिछले कुछ महीनों में यह संख्या तेजी से बढ़ी है। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. नीरज अग्रवाल ने बताया कि अनियमित जीवनशैली, फास्ट फूड का बढ़ता सेवन, तनावपूर्ण कार्यशैली और व्यायाम की कमी के कारण लोग ब्लड प्रेशर की बीमारी का शिकार हो रहे हैं। चिंता का विषय तो यह है कि युवाओं को भी ब्लड प्रेशर की समस्या होने लगी है। कई मरीज पहली बार जांच में ही अत्यधिक बढ़ा हुआ ब्लड प्रेशर लेकर पहुंचते हैं। जो हृदय रोग, किडनी फेल्योर और स्ट्रोक का जोखिम बढ़ा सकता है। अक्सर मरीज लक्षणों को नजरअंदाज कर देते हैं, जबकि ब्लड प्रेशर साइलेंट किलर माना जाता है और कई बार बिना किसी स्पष्ट संकेत के भी गंभीर स्थिति पैदा कर सकता है। उन्होंने बताया कि 30 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों को नियमित रूप से ब्लड प्रेशर की जांच करानी चाहिए।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.