हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बार एसोसिएशन की एल्डर कमेटी की दूसरी बैठक शनिवार को हुई, जिसमें कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर विचार विमर्श किया गया। इस दौरान तय किया गया कि नए अधिवक्ता को बार का सदस्य बनने के लिए 11000 रुपये चुकाने होंगे। शनिवार शाम आयोजित बैठक में एल्डर कमेटी के सदस्यों ने भाग लिया। अध्यक्ष ठाकुर मदन गोपाल सिंह एवं अन्य पदाधिकारियों ने कमेटी के सामने महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार विमर्श करने के बाद प्रस्तावों पर मोहर लगाई।
सचिव गोपाल गौतम आई ने बताया कि अब नए अधिवक्ता के पंजीकरण शुल्क को 3100 रुपए से बढ़ाकर 11000 कर दिया गया है। न्यायालय कक्षों में वादकारियों एवं अधिवक्ताओं के बैठने की व्यवस्था को सही करने के लिए जिला जज से मुलाकात की जाएगी। साथ ही प्रत्येक न्यायिक अधिकारी का नाम एवं कोर्ट का नाम और उसी के पास में कार्यालय कराया जाना सुनिश्चित करेंगे। ऐसा न होने से सभी को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रजिस्ट्री कार्यालय में कार्यरत अधिवक्ताओं का चिह्नांकन एवं अधिवक्ताओं के हित के लिए स्वास्थ्य बीमा समेत के कई मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार चतुर्वेदी, कोषाध्यक्ष बृजेश गौतम, संयुक्त सचिव सुनील शर्मा, ऑडिटर मधु भार्गव समेत एल्डर कमेटी के सदस्य उपस्थित रहे।
