हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा जिले में 13 वर्षीय किशोरी से पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म किया। मामला रिफाइनरी थाना क्षेत्र के एक कॉलोनी का है। यहां बीती शाम पड़ोसी युवक ने 13 साल की किशोरी को अपने साथ ले गया। पास में ही एक स्थान पर उससे दुष्कर्म किया। काफी देर तक किशोरी घर नहीं पहुंची तो परिजन उसे तलाशने लगे। मिलने के बाद किशोरी ने परिजन को पूरी बात बताई। इस पर पीड़िता की मां ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।आरोपी, किशोरी को अपने साथ ले गया और वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता की मां ने थाने में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा है। थानाध्यक्ष प्रशांत त्यागी ने बताया कि दुष्कर्म का मामला मंगलवार की शाम का है। फिलहाल मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा है। उसके बाद 161 और 164 के बयान दर्ज कराए जाएंगे। आरोपी युवक की तलाश की जा रही है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
