• Mon. Feb 16th, 2026

कोसीकलां में बस-स्टैंड के समीप बदमाश ने नशीला पदार्थ सूंघाकर लूटे महिला के जेवर, सीसीटीवी खंगाल रही है पुलिस

ByVijay Singhal

Feb 11, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा। थाना कोसीकलां में बसस्टैंड के समीप दो अज्ञात बदमाशों ने एक महिला को नशीला पदार्थ सूंघा दिए। इसके बाद उसके कानों के कुंडल एवं गले की चेन लूट ले गए। घटना के बाद जब महिला को होश आया तो उसके होश उड़ गए और अपने साथ हुई घटना की जानकारी महिला ने राहगीरों को दी और फोन पर अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। घटना की सूचना मिलते ही महिला के परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। इस दौरान परिजन महिला को साथ लेकर थाने पहुंच गए। महिला ने पुलिस से बताया कि वह कामा राजस्थान के गांव कनवाड़ा की रहने वाली हरवती पत्नी रमेश है। जो कि अपने मायके परखम जा रही थी। इसी बीच दो अज्ञात लोगों ने उसे अपने चंगुल में लेकर नशीला पदार्थ सूंघा दिया। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरो को चेक कर घटना को अंजाम देने वालों की तलाश में जुट गयी। बस स्टैंड एवं बाईपास चौराहों के समीप होने वाली यह पहली घटना नही है। इससे पूर्व भी पहले कई घटनाएं घटित हो चुकी है। जिसको लेकर पुलिस को ऐसे स्थानों पर चौकसी, सतर्कता, बरतने की आवश्यकता है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.