हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। रिफाइनरी में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) मथुरा में स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय युवा दिवस उत्साह से मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन संस्थान के प्राचार्य डॉ. मुकेश चंद्र अग्रवाल के निर्देशन तथा संयुक्त शिक्षा निदेशक, आगरा के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम में बैच 2024 के प्रशिक्षुओं ने विविध शैक्षिक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। प्रशिक्षु ऋचा अग्रवाल व आकाश ने भाषण, नेहा, ईशा व आकांक्षा शुक्ला ने कविताएं प्रस्तुत कीं। जबकि चंद्र प्रकाश वर्मा ने भाषण एवं अभिषेक प्रताप सिंह ने क्विज के माध्यम से सभी को स्वामी विवेकानंद के विचारों से अवगत कराया। कार्यक्रम के दौरान प्रवक्ताओं नरेंद्र सिंह, हरेश सिंह, दिगंबर सिंह, विवेक कुमार, डॉ. गौरी पांडे, कुसुम लता एवं हिमांशु मोहन रावत ने स्वामी विवेकानंद के जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए युवाओं से उठो, जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक मत रुको, चरित्र निर्माण, आत्मविश्वास, गुरु सम्मान एवं दृढ़ संकल्प जैसे मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में कनल, उदय, हरेश सिंह, अभिषेक चौरसिया, लाल सिंह मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
