हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। किशोरी रमण स्नाकोत्तर महाविद्यालय मथुरा की राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई के छात्र- छात्र महाविद्यालय प्राचार्य के निर्देशन एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 नवीन अग्रवाल एवं डॉ0 अशोक कौशिक की नेतृत्व मे स्वीप टीम जिला कोऑर्डिनेटर प्रो0 पल्लवी सिंह, मांट विधानसभा कोऑर्डिनेटर डॉ0 दीन दयाल एवं जिला साक्षरता क्लब प्रभारी मनीष दयाल के मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत किशोरी रमण महाविद्यालय से रैली प्रारंभ कर शहर की गलियों में मतदाता जागरूकता अभियान को गति दी। रैली के बाद छात्र-छात्राओं ने मतदाता जागरूकता नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति की और बताया 26 अप्रैल 2024 को होने वाले मतदान में मतदाता पंजीकृत सभी नागरिक भाग लेकर
सच्चे नागरिक का फर्ज निभाएं। स्वीप के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र-छात्रा मतदाता जागरूकता अभियान अपने-अपने महाविद्यालय से गांव-शहर की गलियों में चलाएंगे।
7455095736
