• Tue. Feb 10th, 2026

केंद्रीय कैबिनेट मंत्री से मिले भारतीय खेल एवं शिक्षा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष

ByVijay Singhal

Nov 11, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा – ब्रजनगरी के पूर्व केंद्रीय सैन्यकर्मी व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी डॉ अरविंद चित्तोडिया ने खेलो और शिक्षा के विषय पर दिल्ली में केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस जी से उनके आवास पर मुलाक़ात कर अरविंद चित्तोडिया ने बताया खेलो में खिलाड़ियों को उचित अवसर मिले चाहे वो खिलाड़ी किसी भी खेल का हो। देखा जाता है जो खेल ,खेल मंत्रालय से मान्य है उन खिलाडीयो को तवज्जो मिलती है। पर जो खिलाड़ी दूसरे खेलो पर खेलते है । अपने प्रदेश व देश  का मान बढ़ाते है। उन्हें भी समान सम्मान मिले।  साथ ही ट्रांसजेंडरो को भी खेलो के प्रति जागरूक करने के लिए भारतीय खेल एवं शिक्षा परिषद के कार्यो के बारे में बताया। साथ ही बताया की आगामी जनवरी माह में एक राष्ट्रीय स्तर का खेल कार्यक्रम जनवरी माह  में मथुरा कराया जाएगा। जिसमे ट्रांसजेंडर्स खेलो का भी आयोजन किया जाएगा।
केंद्रीय मंत्री पारस जी ने कहा कि खेल किसी जाति या लिंग को परिभाषित नही करता है। खेल सबको प्रेम व समान अधिकार देता है। और जल्द ही हम अपनी पार्टी राष्ट्रीय लोकजनशक्ति पार्टी के खेल प्रकोष्ठ गठन करेंगे। ताकि खिलाड़ियों को और मजबूती मिले।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.