हिदुस्तान 2र टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा। गोवर्धन में डीग मार्ग स्थित हनुमान बाग आश्रम पर तीन दिवसीय वार्षिक भंडारे के दूसरे दिन शनिवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव आश्रम पहुंचे। उन्होंने हनुमानजी का प्रसाद ग्रहण कर संत सियाराम दास महाराज से आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि हनुमानजी के दरबार में आकर चिंता दूर होती है। लोगों की महत्वाकांक्षा यहां आकर शांत हो जाती हैं। राम चरित मानस को लेकर लोग इधर-उधर की बातें करने में लगे हैं। वह राम चरित मानस की अच्छाइयों को ग्रहण करते हैं और उसकी खराब चीजों पर चर्चा नहीं करते हैं। राम चरित मानस की खराब चीजों का पत्रकार ही विश्लेषण कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य स्वयं चुनाव हार गए और उनकी पार्टी में कोई बात नहीं मानता है। जनता सब जानती है और समय आने पर जवाब देगी। इधर प्रदेश के लोकायुक्त संजय कुमार मिश्रा ने हनुमान बाग आश्रम पहुंच कर संत सियाराम दास महाराज से आशीर्वाद लिया। उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने भी हनुमानजी के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर विधायक मेघश्याम सिंह, जस्टिस रविंद्र यादव, राधाचरन कौशिक, डॉ. विनोद दीक्षित, गौरी शंकर, अंशू कौशिक, गिरिधारी सेठी, पूरन पुजारी आदि मौजूद रहे।
लोकायुक्त ने गिरिराज जी के दर्शन किए
गोवर्धन। उत्तर प्रदेश के लोकायुक्त सेवानिवृत्त न्यायाधीश संजय मिश्रा ने दानघाटी मंदिर में गिरिराज जी के दर्शन कर मनौती मांगी। यहां सेवायतों ने उनका स्वागत किया। सेवायत पवन कौशिक ने दुपट्टा व प्रसादी भेंट की। राधा चरन कौशिक, धीरज कौशिक, रमाकांत कौशिक, सुनील कौशिक, हीरा लाल कौशिक, हरीशंकर कौशिक, राजकुमार कौशिक, कन्हैया लाल, सतीश कौशिक आदि मौजूद थे।

7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes