हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में लड़कियों की शादी की उम्र को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के खिलाफ मुकदमा दायर करने वाली अर्जी पर सोमवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट में सुनवाई नहीं हो सकी। कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 14 अक्तूबर की तारीख मुकर्रर की है। आगरा के ताजगंज स्थित नगला महादेव निवासी हिंदू महासभा की जिलाध्यक्ष मीरा राठौर ने बताया कि कथावाचक अनिरुद्धाचार्य ने लड़कियों की शादी की उम्र पर सवालिया निशान लगाते हुए गलत टिप्पणी की थी। इसको लेकर उन्होंने अपने अधिवक्ता के माध्यम से 7 अगस्त 2025 को अनिरुद्धाचार्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट अर्जी दाखिल की। अनिरुद्धाचार्य का पक्ष रखने के लिए हाईकोर्ट से दो अधिवक्ता आए। कोर्ट में दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं ने अपनी दलील दी। इसके बाद अगली सुनवाई के लिए 6 अक्तूबर की तारीख मुकर्रर की थी। सोमवार को अधिवक्ताओं के नो वर्क के चलते सुनवाई नहीं हो सकी। इस पर कोर्ट ने सुनवाई के लिए 14 अक्तूबर की तारीख दी है।
7455095736
