• Tue. Feb 10th, 2026

स्वप्न में आए नारदजी: बोले-मैं दलदल में फंसा हूं, मुझे निकालो; ढूंढा तो मिली मूर्ति, जयकारों से गूंज उठा परिसर

ByVijay Singhal

May 29, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सुरीर कोतवाली क्षेत्र के डडीसरा ग्राम पंचायत का परिक्रमा मार्ग स्थित नारद कुंड में  नारदजी की मूर्ति मिली। यह बात जल्दी ही क्षेत्र में फैल गई और लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने प्रतिमा का दुग्धाभिषेक कर एक जगह स्थापित कर दिया और पूजा-अर्चना शुरू कर दी। नारदजी की प्रतिमा के दर्शन करने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही।
मामला सुरीर कोतवाली क्षेत्र के डडीसरा ग्राम पंचायत का है। यहां नारद कुंड नाम से एक जलाशय स्थित है। रविवार को कुंड की तरफ गए लोगों को यहां नारदजी की प्रतिमा मिली। यह खबर तेजी से क्षेत्र में फैल गई। प्रतिमा देखने के लिए लोगों में कौतूहल व्याप्त हो गया। वह मौके पर पहुंचने लगे। कुछ ही देर में लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने प्रतिमा को एक जगह स्थापित करके पूजा-अर्चना शुरू कर दी। यहां मान्यता है कि ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग स्थित नारद कुंड के आसपास नारदजी भ्रमण किया करते थे। इसकी महत्ता को देखते हुए प्रदेश सरकार ने कुंड का सौंदर्यीकरण करवाकर इसे भव्य रूप दिया है। गांव निवासी हुकम सिंह ने बताया कि वह प्रतिदिन नारद कुंड के समीप स्थित पातालेश्वर मंदिर में पूजा के लिए आते हैं। कुछ दिन पहले नारदजी ने उन्हें स्वप्न में दर्शन दिए। उन्होंने कहा कि मैं नारद कुंड में उपजी जलकुंभी के बीच दलदल में फंसा हुआ हूं। मुझे बाहर निकालो। इसके बाद मैं भूल गया। शनिवार की रात को फिर वही स्वप्न आया। ऐसे में मैंने रविवार की सुबह करीब नौ बजे यह जानकारी ग्रामीणों को दी। इस ग्रामीणों ने उस जगह पर तलाशी करने की योजना बनाई। इसके बाद स्वप्न के आधार नारद कुंड में जलकुंभी के आसपास लोग कूद पड़े और तलाश करनी शुरू कर दी। कुछ देर बाद जलकुंभी के बीच फंसी एक मूर्ति ग्रामीणों के हाथ लगी। उन लोगों ने उसे बाहर निकाला। मूर्ति नारद जी की ही थी। इसके बाद लोग नारद जी की जय जयकार करने लगे। थाना प्रभारी नरेंद्र यादव ने मूर्ति मिलने की जानकारी से इनकार किया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.