• Sat. Feb 14th, 2026

ठाकुर श्रीराधा दामोदर मंदिर में धूमधाम से मनाया गया नंदोत्सव

ByVijay Singhal

Sep 9, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृन्दावन की सेवाकुंज क्षेत्र स्थित प्राचीन ठाकुर श्रीराधा दामोदर मंदिर में नंदोत्सव के पावन अवसर पर ठाकुर श्रीराधा दामोदर लाल जू महाराज के मयूर स्वरूप में दिव्य दर्शन हुए।साथ ही मंदिर के सेवायत व अंगसेवी आचार्य दामोदर चंद्र गोस्वामी महाराज के द्वारा विशेष आरती की गई। मंदिर के प्रमुख सेवायत आचार्य कनिका प्रसाद गोस्वामी महाराज (बड़े गुसाईं) ने कहा कि ठाकुर श्री राधा दामोदर मंदिर में नंदोत्सव पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया।जिसके अंतर्गत मंदिर में प्रतिष्ठित ठाकुर विग्रहों का मयूर स्वरूप में दिव्य श्रृंगार करके उन्हें स्वर्ण-रजत मिश्रित विशाल पोशाक धारण कराई गई। जिनको दिल्ली में अति कुशल कारीगरों ने अपने छह माह के कठोर परिश्रम के द्वारा तैयार किया था।इसके अलावा मंदिर में फूलों बंगला सजाया गया।साथ ही 56 भोग निवेदित किए गए। आचार्य दामोदर चंद्र गोस्वामी महाराज ने कहा कि ठाकुर श्रीराधा दामोदर मंदिर में नंदोत्सव पर्व आयोजित करने की परम्परा अत्यन्त प्राचीन है।इस परम्परा को स्वयं मंदिर के अधिष्ठाता श्रील जीव गोस्वामी महाराज के द्वारा प्रारम्भ किया गया था।जिसका निर्वाह आज भी पूर्ण निष्ठा व विधिविधान के साथ किया जाता है। इस अवसर पर महिला संकीर्तन मंडल के द्वारा श्रीकृष्ण जन्म की बधाइयों का संगीत की मृदुल स्वर लहरियों के मध्य गायन किया गया।इसके अलावा खेल-खिलौने, मेवा-मिष्ठान एवं रुपए-कपड़े लुटाए गए।तत्पश्चात संत, ब्रजवासी, वैष्णव सेवा एवं झंरा भंडारा भी हुआ। महोत्सव में उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष रविकांत गर्ग, ब्रज सेवा संस्थान के अध्यक्ष डॉ. गोपाल चतुर्वेदी, ब्रजभूमि कल्याण परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित बिहारीलाल वशिष्ठ, श्रीभगवान एडवोकेट, पण्डित सुरेश चंद्र शर्मा, युवा साहित्यकार डॉ. राधाकांत शर्मा आदि के अलावा विभिन्न क्षेत्रों के तमाम गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.