हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। नंदगांव के विश्व प्रसिद्ध नंदबाबा मंदिर में यशोदा मैया का जन्मदिन भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रमों का शुभारंभ सुबह 10 बजे हुआ। इस अवसर पर ठाकुर श्री कृष्ण बलराम समेत पूरे नंद परिवार का भव्य शृंगार किया गया। मंदिर प्रांगण को आकर्षक सजावट व रंग-बिरंगी लाइटिंग से सजाया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। यशोदा मैया की जयंती पर 56 भोग अर्पित किए गए। इसके बाद नंदगांव व बरसाना से आए समाजियों ने संयुक्त बधाई समाज गायन का आयोजन हुआ। ब्रज की पारंपरिक रसिया और पदों के माध्यम से यशोदा-कृष्ण के वात्सल्य भाव का सजीव चित्रण किया गया। कार्यक्रम में साधु-संतों व ब्राह्मणों के लिए भोजन-प्रसादी की विशेष व्यवस्था की गई। सायंकाल भजन संध्या आयोजित हुई, जिसमें भजनों की मधुर प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं को भक्ति रस में डुबो दिया। रात्रि में फूल बंगला सजाया गया, जहां पुष्पों से सजे ठाकुरजी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इसी क्रम में यशोदा मैया के मायके मेहराना गांव में भी श्रद्धा भाव से जन्मदिन मनाया गया। वहां विशेष पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और प्रसादी वितरण किया गया। कार्यक्रम आयोजक दानबिहारी चौधरी ने सभी आगंतुकों का पटुका पहनाकर स्वागत किया। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरा क्षेत्र यशोदा मैया के जयघोष से गूंज उठा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
