• Fri. Feb 20th, 2026

शाही ईदगाह मस्जिद बिना आधार कार्ड पहुंचे नमाजी पुलिस ने लौटाया, रहा सख्त पहरा

ByVijay Singhal

Feb 3, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में जुमे की नमाज पुलिस की निगरानी में शुक्रवार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। शाही ईदगाह मस्जिद व जामा मस्जिद सहित शहर की अन्य सभी मस्जिदों पर पुलिस अधिकारी तैनात रहे। जामा मस्जिद व शाही मस्जिद से नमाज के बाद कोई तकरीर नहीं हुई। ज्ञानवापी प्रकरण को लेकर मथुरा को श्रीकृष्ण जन्मभूमि- ईदगाह विवाद के चलते हाई अलर्ट पर रखा गया था। बिना आधार कार्ड शाही ईदगाह मस्जिद पहुंचे कई नमाजियों को पुलिस ने लौटा दिया। किसी भी बाहरी को प्रवेश नहीं करने दिया गया। एसपी सिटी डॉ. अरविंद कुमार अपनी टीम के साथ शाही मस्जिद ईदगाह पर पुलिस अमले के साथ नमाज पूरी होने व नमाजियों के घर जाने तक डटे रहे। इधर, जामा मस्जिद पर भी पुलिस का पहरा रहा। एसपी सिटी डा. अरविंद कुमार ने बताया कि नमाज शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हुई। कहीं किसी प्रकार का कोई विरोध या प्रतिक्रिया सामने नहीं आई।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.