• Tue. Feb 10th, 2026

किसानों की 700 बीघा जमीन बनेगी उपजाऊ:खेतों से पानी निकालने में जुटी नगर पंचायत

ByVijay Singhal

Nov 20, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन के राधाकुंड के रिंग रोड स्थित दर्जनों किसानों की करीब 700 बीघा उपजाऊ भूमि जलमग्न होने से रोजी रोटी पर संकट खड़ा हो गया है। दर्जनों किसानों ने समस्या विधायक ठाकुर मेघश्याम सिंह के सामने रखी। उन्होंने गम्भीरता से लेते हुए राधाकुंड नगर पंचायत के सहयोग से खेतों में भरा पानी निकलवाया, जिससे किसानों ने राहत की सांस ली है। राधाकुंड के दर्जनों किसानों की करीब सात सौ बीघा जमीन बारिश और कौहनई नहर से पानी आने के कारण उपजाऊ भूमि जलमग्न हो गई, जिससे धान की फसल नष्ट हो गई थी। गेंहू की बुआई के लिए संकट खड़ा हो गया। खेती पर निर्भर रहने वाले किसानों की नींद उड़ गई और रोजी रोटी का संकट घड़ा हो गया। अशोक गोस्वामी ने बताया कि राधाकुंड के दर्जनों किसान विधायक ठाकुर मेघश्याम सिंह से मिले और अपनी समस्या रखी। विधायक ने नगर पंचायत के सहयोग से पानी निकलवाने का आश्वासन दिया। नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी महेंद्र कुमार, चेयरमैन टिमटू, व प्रकाश गौड़, अशोक गोस्वामी, नंदराम सैनी, पवन जोशी आदि की मदद से दर्जनों किसानों की जलमग्न भूमि से पानी निकाला जा रहा है। इससे दर्जनों किसानों को गेहूं बुआई की उम्मीद लगी है। जिसमें विधायक ठाकुर मेघश्याम सिंह और राधाकुंड नगर पंचायत का विशेष सहयोग रहा है।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.