• Sat. Feb 14th, 2026

एमवीडीए की रुक्मिणी विहार काॅलोनी नगर निगम को होगी हस्तगत

ByVijay Singhal

Feb 14, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन के नगर निगम के नए परिसीमन में आने के पांच साल बाद रुक्मिणी विहार काॅलोनी एमवीडीए से नगर निगम को हस्तगत होने जा रही है। इसे लेकर दोनों विभागों में तैयारी चल रही हैं। विभागों की संयुक्त टीम ने 183 एकड़ में तीन सेक्टर में विकसित की गई काॅलोनी का सर्वे किया है। इसके साथ ही नगर निगम ने यहां सुधारात्मक कदम उठाने की तैयारी कर ली है। काॅलोनी के हस्तगत हो जाने पर निगम की आय में वृद्धि होगी। मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण द्वारा वर्ष 2007 में 183 एकड़ भूमि में विकसित की रुक्मिणी विहार के तीन सेक्टर में 60 प्रतिशत मकान बने हैं। इनमें बड़ी संख्या में गेस्ट हाउस, होटल एवं बहुमंजिला इमारतें हैं। एमवीडीए कैलाश नगर एवं चैतन्य विहार को नगर निगम को हस्तगत करने के बाद अब रुक्मिणी विहार को भी हस्तगत करने की तैयारी में है। यह काॅलोनी नगर निगम के 2021 में हुए नवीन परिसीमन में शामिल की गई थी। पांच साल के बाद निगम और एमवीडीए ने हस्तगत करने की प्रक्रिया तेज कर दी है। एमवीडीए और नगर निगम के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से काॅलोनी का सर्वे किया। नगर निगम द्वारा यहां टूटी सड़कों, पार्कों की मरम्मत कराने के लिए प्लान तैयार किया जा रहा है। यहां बने व्यावसायिक एवं आवासीय भवनों से बड़े स्तर पर कर के रूप में निगम को आय होगी। नगर निगम के अपर नगर आयुक्त सीपी पाठक ने बताया कि एमवीडीए द्वारा विकसित रुक्मिणी विहार काॅलोनी को हस्तगत करने की तैयारी की जा रही है। मंडलायुक्त के पास इसका मसौदा जाएगा। उनकी स्वीकृति के बाद संभवत: एक माह में कॉलोनी निगम को हस्तगत हो जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.