• Sat. Feb 14th, 2026

वृद्ध विधवा माताओं को बांटे मटके और सत्तू

ByVijay Singhal

May 9, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में मोहिनी एकादशी पर श्री स्वामी हरिदास पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर राधा प्रसाद देव जू महाराज की अध्यक्षता में कृष्णा कुटीर आश्रम में सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें वृद्ध विधवा माताओं को भीषण गर्मी से राहत पहुंचाने के लिए मिट्टी के मटके और पौष्टिक सत्तू का वितरण किया गया। मथुरा-वृंदावन नगर निगम के उपसभापति मुकेश सारस्वत ने बताया कि श्री स्वामी हरिदासीय राधा प्रसाद सेवा ट्रस्ट के सहयोग से यह पहल की गई है। रामकथा प्रवक्ता ज्ञानेश ने कहा कि वृद्ध माताओं के साथ समय बिताकर आत्मिक शांति की अनुभूति हुई। भागवताचार्य बलराम आचार्य ने कहा कि इन माताओं को अपने परिवार की याद सताती है, इसलिए समाज का हर व्यक्ति इनके साथ सहानुभूति और सेवा का भाव रखे। व्यापार मंडल के चेयरमैन धनेंद्र अग्रवाल ने बताया कि अब तक ट्रस्ट द्वारा 1500 से अधिक मटकों का वितरण किया जा चुका है। महंत मोहिनी बिहारी शरण महाराज, व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष आलोक बंसल, सुमित अग्रवाल, पारुल अग्रवाल, गौरव माहेश्वरी, तृप्ति महेश्वरी, लता महेश्वरी, बलराम आचार्य आदि मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.