• Sun. Feb 15th, 2026

वृंदावन में महिला की हत्या से सनसनी, नहीं हो सकी शिनाख्त

ByVijay Singhal

Jan 15, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा । वृंदावन क्षेत्र अंतर्गत धरौरा के जंगल में एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है । मृतका के गले पर मिले निशान से प्रतीत होता है उसकी हत्या की गई है ।
जानकारी के अनुसार वृंदावन थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रेम नगर धौरेरा के जंगल मे सैनिक स्कूल के पीछे मंगलवार दोपहर एक महिला का शव कुछ लोगों ने देखा तो उन्होंने और लोगों को बताया और देखते ही देखते वहां भारी भीड़ जमा हो गई इसकी सूचना पर गोविंद नगर थाना प्रभारी कमलेश सिंह वृंदावन कोतवाली प्रभारी रवि त्यागी मय फोर्स के वहां पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू की.इस दौरान एसपी सिटी डॉ. अरविंद कुमार व सीओ सदर संदीप सिंह भी मौके पर पहुंच गए और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
डॉग स्क्वायड टीम को भी बुला लिया गया महिला के गले में निशान था जिससे प्रतीत हो रहा था कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई है महिला के पास एक बैग मिला है जिसमें काफी चूड़ियां के बंडल थे जिससे प्रतीत हो रहा था कि वह चूड़ी बेचने वाली भी हो सकती है पास ही कंबल रजाई व अन्य सामान भी मौजूद था एक ईयरफोन व मोबाइल चार्जर की लीड भी मिली लेकिन मोबाइल फोन नहीं मिला जिससे यह कयास लगाये जा रहे हैं कि जिसने हत्या की वह मोबाइल अपने साथ ले गया फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में लगी है. मृतका की उम्र करीब 30 वर्ष बताई गई है शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.