हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। हरियाणा के पलवल में एक नव विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायके के लोगों का आरोप है कि दहेज में गाड़ी की मांग पूरी न होने पर उसके पति व अन्य ससुराल जनों ने उसे फंदे पर लटका कर मार दिया। पुलिस ने पति सहित 5 के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। विवाहिता के शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। सदर थाना प्रभारी विश्व गौरव के अनुसार, जिला मथुरा (यूपी) के फालेन गांव निवासी वासूदेव ने दी शिकायत में कहा है कि उसने अपनी बेटी राधिका की शादी 22 फरवरी 2023 को रायदासका गांव निवासी राकेश के साथ की थी। शादी के कुछ दिन बाद ही राधिका का पति राकेश, जेठ देवेंद्र, जेठानी सोनम, देवर मोनू व ससुर जीवन दहेज की मांग को लेकर परेशान करने लगे। आरोप है कि उसकी बेटी के साथ मारपीट कर उसे कमरे में बंद रखा गया और दहेज की मांग पूरी न होने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। रक्षाबंधन पर जब उसकी बेटी अपने मायके पहुंची तो उसने बताया कि ससुराल वालों ने कहा कि गाड़ी लेकर नहीं आई तो तुझे जान से मार देंगे। उसने बेटी के ससुराल वालों को समझाया कि वह गरीब आदमी है, गाड़ी नहीं दे सकता। लेकिन आरोपी अपनी आदतों से बाज नहीं आए और 11 सितंबर को देर शाम करीब 6 बजे उसके पास राधिका के ससुर जीवन का फोन आया कि राकेश, सोनम व राधिका का झगड़ा हो रहा है। उसके करीब 20 मिनट बाद ही राकेश का फोन आया कि अपनी लड़की का मुंह देखना है तो रायदासका आ जाओ। फोन सुनने के तुरंत बाद वह अपनी पत्नी को लेकर रायदासका गांव के लिए चल दिया। रायदसाका गांव पहुंच कर राकेश से पूछा कि क्या हो गया तो राकेश ने बताया कि आपकी बेटी ने फंदा लगाकर आत्म हत्या कर ली है। उसका आरोप है कि उक्त सभी आरोपियों ने उसकी बेटी को दहेज की मांग पूरी न होने पर फंदा लगाकर मार दिया। पुलिस ने पिता की शिकायत पर उक्त सभी आरोपियों के खिलाफ दहेज हत्या मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
