हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। हाईवे स्थित भगवान नगर कॉलोनी के रास्ते पर अवैध कब्जा हटवाने के लिए सोमवार को नगर निगम की टास्क फोर्स मौके पर पहुंची। रास्ते से कब्जा हटाने के लिए कब्जाधारक ने दो दिन की लिखित मोहलत मांगी है। इसके बाद नगर निगम की टीम द्वारा कार्रवाई कर कब्जा हटवाया जाएगा। अमर उजाला द्वारा लगातार मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किए जाने के बाद निगम ने संज्ञान लिया है। भगवान नगर निवासी देशराज सिंह, रतन सिंह, गिर्राज सिंह समेत अन्य कॉलोनीवासियों ने सड़क पर कब्जे की शिकायत जिला प्रशासन और मुख्यमंत्री से की थी। इसके बाद भी अब तक रास्ते से कब्जा नहीं हट सका था। कॉलोनीवासियों की शिकायत पर अमर उजाला ने इस मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। रविवार के अंक में भी मामले को उठाया गया था। खबर का संज्ञान लेक नगर आयुक्त शशांक चौधरी ने मामले में कार्रवाई के आदेश दिए थे। इसी के चलते सोमवार को नगर निगम की टास्क फोर्स टीम भगवान नगर पहुंची। टीम ने नगर निगम के लेखपाल के साथ जमीन की पैमाइश कराई। यहां सड़क पर अवैध निर्माण कर कब्जा किए जाने की पुष्टि भी हो गई। निगम की टीम कार्रवाई करती, इससे पहले ही कब्जा करने वाले विनोद कुमार की पत्नी मंजू देवी की ओर कब्जा हटाने के लिए दो दिन की लिखित मोहलत मांगी गई है। साथ ही यह भी स्वीकार किया है उनके द्वारा ही रास्ते की जमीन पर दीवार बनाकर डेयरी का संचालन किया जा रहा था। दो दिन में कब्जा न हटाने पर निगम द्वारा कब्जा हटाने की कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद टीम वापस लौट आई।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
