• Sat. Nov 1st, 2025

औरंगाबाद से टाउनशिप तक चला पालिथीन और अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम का अभियान, बड़ी कार्रवाई

ByVijay Singhal

Nov 14, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मथुरा वृंदावन नगर निगम का प्रतिबंधित प्लास्टिक /पॉलिथीन के प्रयोग, भंडारण एवं विक्रय के खिलाफ अभियान जारी है। बुधवार को नगर निगम टीम ने बड़ी मात्रा में पालिथीन जब्त करते हुए जुर्माना वसूला है।
नगर आयुक्त शशांक चौधरी द्वारा नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत प्रतिबंधित प्लास्टिक/ पॉलिथीन, गंदगी एवं अतिक्रमण के विरुद्ध निरंतर कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में कल्पना सिंह चौहान सहायक नगर आयुक्त द्वारा ओरंगाबाद से टाउनशिप तक प्रतिबंधित पॉलीथिन/प्लास्टिक, गंदगी एवं अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान प्रतिबंधित प्लास्टिक/ पॉलीथिन का उपयोग करने एवं अतिक्रमण करने वालों पर 11,200 रूपए का जुर्माना किया गया। साथ ही प्रतिबंधित पॉलिथीन जब्त की गई। अभियान के दौरान टीम के साथ जेसीबी ट्रैक्टर सहित नगर निगम की ईटीएफ टीम, क्षेत्रीय थाने से पुलिस बल मौजूद रहा। दुकानदारों को चेतावनी दी गई कि भविष्य में प्रतिबंधित प्लास्टिक/ पॉलिथीन का प्रयोग और गंदगी तथा अतिक्रमण ना करें। अभियान के दौरान नगर निगम से धर्मवीर मय प्रवर्तन दल, सफाई निरीक्षक निहाल सिंह एवं दीपक शर्मा आदि कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.