• Wed. Feb 11th, 2026

मसानी रोड पर नगर निगम का अतिक्रमण विरोधी अभियान:सड़क निर्माण में बाधा बने अवैध कब्जे ध्वस्त किए गए

ByVijay Singhal

Jan 1, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा-वृंदावन नगर निगम ने  मसानी रोड पर अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया। यह कार्रवाई सड़क निर्माण कार्य में बाधा बन रहे अवैध कब्जों को हटाने के लिए की गई। मिडलैंड कंपाउंड से मसानी ट्रांसपोर्ट नगर को जोड़ने वाले मार्ग पर वर्षों से फैले अवैध अतिक्रमण को पुलिस बल के सहयोग से ध्वस्त किया गया। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, मसानी रोड पर प्रस्तावित सड़क निर्माण और चौड़ीकरण कार्य में अवैध अतिक्रमण एक बड़ी बाधा था। इसके कारण आए दिन यातायात जाम होता था और आम नागरिकों को आवागमन में परेशानी होती थी। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सार्वजनिक भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराकर सड़क निर्माण कार्य को सुचारु बनाना है। सहायक नगर आयुक्त राकेश कुमार त्यागी ने मौके पर मौजूद रहकर अभियान का नेतृत्व किया। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में यदि दोबारा अतिक्रमण किया गया तो संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। त्यागी ने यह भी कहा कि नगर निगम शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए लगातार ऐसे अभियान चलाता रहेगा।स्थानीय लोगों और व्यापारियों के एक वर्ग ने नगर निगम की इस कार्रवाई का समर्थन किया है। उनका मानना है कि अतिक्रमण हटने से सड़क चौड़ी होगी, यातायात व्यवस्था में सुधार होगा और जाम की समस्या से राहत मिलेगी। नगर निगम ने आम जनता से अपील की है कि वे स्वेच्छा से अतिक्रमण न करें और शहर के विकास कार्यों में सहयोग दें
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.