हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। स्वच्छ सर्वेक्षण रैंकिंग में 10वें स्थान पर आकर नगर निगम ने बाजी मार ली है, अब ग्राम पंचायतों की बारी है। जिले में स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण-2025 के तहत स्वच्छता संबंधी सर्वे के लिए पहुंची केंद्रीय टीम ने शनिवार को बलदेव ब्लॉक की पांच ग्राम पंचायतों का सर्वेक्षण किया। टीम गांव में शौचालयों का उपयोग, स्वच्छता और कूड़ा कलेक्शन जैसे बिंदुओं की रिपोर्ट तैयार कर रही है। इसके बाद नंबरों के आधार पर जिले की स्वच्छ सर्वेक्षण रैंकिंग जारी होगी। अधिकारियों के मुताबिक, स्वच्छ सर्वेक्षण की 11 सदस्यीय केंद्रीय टीम बृहस्पतिवार को मथुरा पहुंची। इसके बाद जैंत क्षेत्र की ग्राम पंचायतों की हाल जाना। दूसरे दिन गोवर्धन की चार ग्राम पंचायतों सफाई, विद्यालय, आंगनबाड़ी, स्वास्थ्य केंद्र, पंचायत भवन समेत कूड़ा कलेक्शन के लिए गांव चलाए जा रहे ई-रिक्शाओं की हकीकत जानी। इसके अलावा टीम ने विभिन्न गांवों में 16 शौचालयों की स्थिति परखी और योजना से लाभान्वितों से फीडबैक लिया। साथ ही व्यक्तिगत शौचालय और कूड़ा निस्तारण प्रबंधन की जानकारी ली। यह सर्वेक्षण स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत किया जा रहा है। टीम विभिन्न ब्लॉकों की 39 ग्राम पंचायतों की स्थितियों को अपनी रिपोर्ट में लिखेगी। इसके बाद देशभर में सर्वश्रेष्ठ जिला का चयन किया होगा, फिर जिला में सर्वश्रेष्ठ ग्राम पंचायत का चयन किया जाएगा। डीपीआरओ धनंजय जयसवाल ने बताया कि गाइडलाइन के अनुसार ग्राम पंचायतों का मूल्यांकन 1000 अंकों में किया जा रहा है। चार श्रेणियों में आकलन हो रहा है। गांवों की प्रत्यक्ष स्वच्छता स्थिति के लिए 540 अंक निर्धारित हैं। टीम के निरीक्षण के बाद नंबरों के आधार पर जिला व ग्राम पंचायतों की रैंकिंग जारी की जाएगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
