• Mon. Feb 16th, 2026

नगर निगम 19 गांवों की सरकारी जमीन चिह्नित कर कब्जे में लेगा

ByVijay Singhal

May 6, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में नगर निगम बनने के सात साल बाद इसकी जद में आए 19 गावों की सरकारी जमीन को निगम प्रशासन अपने कब्जे में लेने जा रहा है। इसके लिए नगर निगम ने सर्वे विभाग को पत्र लिखकर राजस्व अभिलेखों के अनुसार जमीनों को चिह्नित करने के लिए टीम गठित करने को कहा है, ताकि सरकारी भूमि पैमाइश करवाकर कब्जे में ली जा सके। वृंदावन नगर पालिका और आसपास के 19 गावों को मथुरा में शामिल कर वर्ष 2017 में नगर निगम बनाया गया था। अब नगर निगम के वृंदावन जोन कार्यालय के आसपास के गांव जो कि नगर निगम की जद में आए हैं, उन सभी की सरकारी जमीनों की पैमाइश के बाद चिह्नांकर कर कब्जे में लिया जाएगा। इसके अपर नगर आयुक्त सीपी पाठक ने एआरओ सर्वे विभाग को पत्र लिखा है। इसके लिए सर्वे विभाग और नगर निगम की संयुक्त टीम गठित करने की आवश्यकता जताई है ताकि जमीन की पैमाइश कर सरकारी जमीन निगम की टीम अपने कब्जे में ले सके। पाठक ने बताया कि 19 गावों की सरकारी जमीन को निगम अपने कब्जे में लेगा। इसके लिए एआरओ सर्वे को टीम गठित करने के लिए पत्र लिखा है। नगर निगम के वृंदावन जोन में शामिल 19 गांव

वृंदावन बांगर, राजपुर बांगर, धौरेरा बांगर, अहिल्यागंज बांगर, तेहरा, अल्हैपुर, छरौरा, छटीकरा आंशिक, जैंत आंशिक, आटस वांगर, सुनरख बांगर, वृंदावन खादर, राजपुर खादर, धौरेरा खादर, अहिल्यागंज खादर, आटस खादर, सुनरख खादर, पानीगांव खादर और डागौली खादर।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.