• Wed. Feb 11th, 2026

मथुरा में 24 कूड़ा संग्रह स्थलों को नगर निगम बनाएगा स्वच्छ

ByVijay Singhal

Dec 1, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। स्वच्छ भारत मिशन के तहत ‘प्रतिबद्ध 75 जनपद-75 घंटे 750 निकाय’ अभियान एक दिसंबर से 3 दिसंबर तक चलाया जाएगा। इसके अंतर्गत कूड़ा एकत्रीकरण के दृष्टिगत संवेदनशील स्थान को पूर्णतया (स्थायी रूप से) विलोपित कर स्वच्छ स्थान में परिवर्तित कराया जाना है। इस दृष्टिगत से नगर निगम ने २४ स्थान चयनित किए हैं, जिसमें मथुरा में 16 एवं वृंदावन में 8 स्थान शामिल हैं। नगर आयुक्त अनुनय झा ने बताया कि नगर निगम क्षेत्रांतर्गत 24 संवदेनशील स्थान कूडे़ की दृष्टि से चयन करते हुए उन्हें पूर्णतय विलोपित किए जाने की कार्य योजना तैयार की गई है। इसका क्रियान्वयन श्रमदान, विशेष सफाई एवं स्थानीय निवासियों से जनजागरूकता के अंतर्गत किया जाएगा। इन स्थानों पर सफाई कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी, जिससे किसी भी व्यक्ति द्वारा पुन: कूड़ा न डाला जा सके। इन स्थानों पर आवश्यकतानुसार सेल्फी प्वाइंट्स, सीनियर सिटीजन के बैठने के लिए बैंच, पटरी दुकानदारों को व्यवस्थित करने का कार्य किया जाएगा।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.