हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में रंगभरनी एकादशी एवं होली के पर्व को दृष्टिगत रखते हुये जन सुविधार्थ नगर निगम के वृन्दावन-जोनल कार्यालय में 24X7 एक कन्ट्रोल रुम स्थापित किया गया है जिसका फोन नम्बर-7895473043 है। इस नम्बर पर कोई भी व्यक्ति पेयजल, सफाई, प्रकाश, सीवर आदि की शिकायत कर सकता है जिसका निस्तारण तत्काल किये जाने हेतु स्वास्थ्य विभाग, जलकल विभाग, निर्माण विभाग एवं प्रकाश विभाग के कर्मचारियों की एक-एक अतिरिक्त टीम गठित की गयी है।
होली पर्व को सुव्यवस्थित तरीके से मनाने के संबंध में सोमवार को एक बैठक अपर नगर आयुक्त चन्द प्रकाश पाठक द्वारा वृन्दावन-जोन कार्यालय में अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ की गई। बैठक में उन्होंने निर्देश देते हुए बताया कि नगर आयुक्त शशांक चौधरी के सख्त आदेश है कि स्थानीय नागरिकों के साथ साथ बाहर से आने वाले श्रद्वालुओ को किसी भी प्रकार की होली पर्व पर परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। इसके लिए सम्पूर्ण परिक्रमा मार्ग का एक रुट मेप तैयार किया जाये जिसमें सप्त देवालयों तथा परिक्रमा मार्ग एवं छटीकरा तथा मथुरा वृन्दावन मार्ग में धूम रहे निराश्रित गोवंशों को 02 केटल कैचर के माध्यम से संरक्षित कर कान्हा पशु आश्रय गौशाला में पहुंचाया जाए एवं परिक्रमा मार्ग के लिंक गलियों में निराश्रित गोवंशों की रोकथाम हेतु एक कर्मचारी की ड्यूटी लगायी गयी है।
उन्होंने बताया सम्पूर्ण परिक्रमा मार्ग में रुट मेप के अनुसार 24×7 की बीट वाइज प्रत्येक 500 मीटर की दूरी पर 01 सुपरवाइजर एवं 05 सफाई कर्मचारियों की तैनाती सम्पूर्ण परिक्रमा मार्ग पर की गयी है जो कि मार्ग पर पड़े कचरे को तत्काल प्रभाव से एकत्रित कर नियत स्थान पर पहुचायेंगे ।
इसके अलावा परिक्रमा मार्ग में मुख्य स्थानों पर परिक्रमार्थियों पेयजल की व्यवस्था किये जाने हेतु 15 टेंकर खडे किये जायेगें। परिक्रमा मार्ग, मुख्य मार्गों एवं मन्दिरो के आस-पास सीवर ओवर फ्लो न हो इस हेतु एक नवीन गैंग बनाया गया है, जो 24×7 तत्काल सीवर की समस्या का निस्तारण करेगा। परिक्रमा मार्ग रुट मेप अनुसार परिक्रमार्थियों को सुविधार्थ हेतु तीन मोबाइल टॉयलेट खडे किये जायेगें।
सम्पूर्ण परिक्रमा मार्ग में ठा. बांकेबिहारी जी मन्दिर एवं वृन्दावन के प्रवेश मार्गो पर वैरियर व बैरिकेटिंग का कार्य किया जा रहा है तथा प्रमुख मन्दिरों को जाने वाले मार्ग एवं मुख्य मार्गो पर रोड मरम्मत/पैंच मरम्मत का कार्य तत्काल किये जाने हेतु नवीन गैंग तैनात की गयी है जो शिकायत प्राप्त होने पर तत्काल कार्यवाही करेगी। साथ ही चीरघाट पर परिक्रमा को डायवर्ट किये जाने हेतु अस्थायी वैकेटिंग लगायी गयी है ताकि परिक्रमार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। निगम द्वारा रंगभरनी एकादशी पर परिक्रमा मार्ग में चार स्थानों पर स्टाल लगाकर श्रृद्वालुओं/परिक्रमाथियो को निःशुल्क गुलाल वितरण एवं पेयजल उपलब्ध कराया जायेगा तथा सौ फुटा रोड के सामने वृन्दावन-मथुरा मार्ग पर बड़ा पण्डाल लगाकर कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है जिसमें जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के द्वारा श्रृद्वालुओ को निःशुल्क स्वल्पाहार एवं गुलाल वितरण की व्यवस्था की गयी है। अपर नगर आयुक्त श्री पाठक द्वारा जल निगम के अधिकारियों के साथ जल निगम द्वारा परिक्रमा मार्ग में किये जा रहे सीवर लाइन के मरम्मत कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जल निगम द्वारा किये जा रहे रोड़ मरम्मत, पेचवर्क एवं सीवर चैम्बर का कार्य आज रात्रि तक पूर्ण किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

बैठक में सहायक नगर आयुक्त अनुज कौशिक अधिशासी अभियन्ता (जल) रामकैलाश मुख्य सफाई निरीक्षक सुरेश चन्द सहायक अभियन्ता सिविल विक्रमाजीत प्रधान लिपिक श्रीगोपाल वशिष्ठ अवर अभियन्ता सिविल अरुण कुमार सफाई निरीक्षक सुभाषचन्द सफाई निरीक्षक नीरज गोपाल प्रसाद शर्मा निर्माण लिपिक राजेश रावत प्रकाश प्रभारी वृन्दावन-जोन राजकुमार सरस स्वास्थ्य लिपिक आदि कर्मचारी/अधिकारीगण उपस्थित रहें।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes