• Sun. Feb 15th, 2026

मथुरा में श्री कृष्ण जन्म भूमि क्षेत्र से पकड़े नगर निगम टीम ने दो दर्जन उत्पाती बंदर

ByVijay Singhal

Mar 20, 2025
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा । उत्पाती बंदरों से नगर की जनता एवं श्रद्धालुओं को मुक्ति दिलाने के लिए नगर निगम द्वारा प्रतिदिन बंदर पकड़ो अभियान चलाया जा रहा है। मथुरा में श्री कृष्ण जन्मस्थान मंदिर एवं रुपम टॉकीज वार्ड नंबर 18 से दो दर्जन बंदरों को पकड़ा गया । नगर निगम मथुरा वृंदावन क्षेत्र अंतर्गत आए दिन उत्पाती बंदरों से नगर की जनता को हो रही परेशानी से शिकायतें प्राप्त हो रही थीं जिसको देखते हुए नगर आयुक्त शशांक चौधरी के निर्देशानुसार निविदा संबंधी समस्त औपचारिकताएं पूर्ण करते हुए उत्पाती बंदरों को पकड़ने हेतु पेशेवर एवं अनुभव युक्त संस्था गार्गी एनिमल केयर एंड कंट्रोल सर्विस प्रोवाइडर का चयन किया गया।नगर निगम के विभिन्न वार्डों, प्रसिद्ध मंदिरों एवं धार्मिक स्थलों से अब तक 2201उत्पाती बंदरों को पड़कर चिन्हित स्थल पर छोड़ा गया है। नगर आयुक्त श्री चौधरी ने बताया कि उत्पाती बंदरों को पकड़ने का कार्य निरंतर जारी रहेगा। अति शीघ्र नगर की जनता को उत्पाती बंदरों के आतंक से पूर्णतया मुक्ति दिलाने हेतु नगर निगम प्रशासन कटिबद्ध है।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.