हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा नगर निगम ने शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए एक बड़ा अभियान चलाया। गोवर्धन रोड से गिरधरपुर गांव तक चले इस अभियान में सड़क किनारे और सार्वजनिक भूमि पर किए गए अवैध कब्जों को जेसीबी मशीन की मदद से ध्वस्त किया गया। कार्रवाई के दौरान नगर निगम की टीम के साथ भारी पुलिस बल भी मौजूद रहा, जिससे अभियान शांतिपूर्ण ढंग से हुआ। इस अभियान के तहत दुकानों के आगे किए गए अवैध निर्माण, ठेले, टीन शेड, अस्थायी ढांचे और फुटपाथों पर फैला सामान हटाया गया। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, अतिक्रमण हटाने से पहले कई लोगों को नोटिस और चेतावनी दी गई थी, लेकिन निर्धारित समय सीमा के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाए जाने पर यह सख्त कार्रवाई की गई। सहायक नगर आयुक्त राकेश त्यागी ने बताया कि गोवर्धन रोड और आसपास के क्षेत्रों में अतिक्रमण के कारण अक्सर यातायात जाम की स्थिति बनी रहती थी। इससे आम नागरिकों, स्कूली बच्चों और मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। अतिक्रमण हटने के बाद अब यातायात व्यवस्था में सुधार आने की उम्मीद है। सहायक नगर आयुक्त ने यह भी चेतावनी दी कि अतिक्रमण हटाओ अभियान आगे भी जारी रहेगा। यदि भविष्य में दोबारा अतिक्रमण पाया गया तो और अधिक सख्त कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम ने व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों से अपील की है कि वे स्वेच्छा से अतिक्रमण न करें और प्रशासन का सहयोग करें, ताकि मथुरा को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित शहर बनाया जा सके।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
