• Fri. Mar 13th, 2026

नगर निगम ने ‘संभव दिवस’ में सुनीं शिकायतें:अधिकारियों ने त्वरित समाधान के दिए निर्देश

ByVijay Singhal

Mar 11, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा नगर निगम द्वारा प्रत्येक आयोजित ‘संभव दिवस’ में नागरिकों की शिकायतें सुनी गईं। भूतेश्वर स्थित नगर निगम कार्यालय और विभिन्न जोनल कार्यालयों में जनसुनवाई का आयोजन किया गया, जहाँ लोगों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। भूतेश्वर स्थित नगर निगम कार्यालय में अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह और सहायक नगर आयुक्त राकेश त्यागी ने शिकायतें सुनीं। कुल 9 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से एक का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने बताया कि ‘संभव दिवस’ का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं को सीधे सुनकर उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। नगर आयुक्त जग प्रवेश के निर्देश पर, नगर निगम के विभिन्न विभागों के अधिकारी एक साथ बैठकर शिकायतों पर विचार करते हैं और उन्हें प्राथमिकता के आधार पर हल करने का प्रयास करते हैं। जनसुनवाई के दौरान, नागरिकों ने मुख्य रूप से साफ-सफाई, नालियों की सफाई, जल निकासी, सड़क मरम्मत और स्ट्रीट लाइट से संबंधित समस्याएं उठाईं। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को इन शिकायतों का जल्द से जल्द समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि नागरिकों को असुविधा न हो। नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया कि ‘संभव दिवस’ हर सप्ताह मंगलवार को नियमित रूप से आयोजित किया जाता है। यह पहल आमजन को अपनी समस्याएं सीधे अधिकारियों तक पहुंचाने और उनके समाधान की प्रक्रिया को गति देने का अवसर प्रदान करती है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.