हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नगर निगम मथुरा-वृन्दावन द्वारा 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक संचालित वृहत स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत गुरुवार को वार्ड 13 सुनरख मे नगर आयुक्त जग प्रवेश वर्मा की उपस्थिति में नगर निगम की टीम द्वारा सम्पूर्ण क्षेत्र में सफाई एवं कूड़ा निस्तारण का कार्य कर विशेष सफाई अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया गया।इस अभियान में नेचर ग्रीन कंपनी के परियोजना प्रबंधक अभिलाष सांगवान ऑपरेशन प्रभारी अभिषेक बाजपेई व पूरी नेचर ग्रीन की टीम की सक्रिय भागीदारी रही।जिन्होंने अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। स्वच्छता कार्य के दौरान क्षेत्र में सड़कों की सफाई, नालियों की सफाई, कूड़ा उठान एवं छिड़काव का कार्य किया गया। नगर निगम ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपने आसपास सफाई बनाए रखें, कूड़ा निर्धारित स्थान पर ही डालें तथा स्वच्छता अभियान में सहयोग दें।
7455095736
