• Sun. Feb 15th, 2026

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियों में जुटा नगर निगम

ByVijay Singhal

Aug 4, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थान सहित मंदिरों में 26 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनेगा। अगले दिन 27 अगस्त को नंदोत्सव होगा। वृंदावन में श्रीबांकेबिहारी मंदिर में 27 को श्रीकृष्ण जन्म उत्सव होगा। नगर निगम द्वारा इस पर्व के संबंध में खाका खींच लिया है। इसके अनुसार नगर के सभी प्रमुख तिराहे-चौराहों को विद्युत झालरों और फसाड लाइटों से सजेंगे। द्वारिकाधीश मंदिर से होली गेट एवं श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर को जाने वाले मुख्य मार्ग भी विद्युत झालरों से सजेंगे। तिराहे-चौराहों पर सेल्फी प्वाइंट बनेंगे।
श्रीकृष्ण जन्मभूमि क्षेत्र में 24 घंटे सफाई व्यवस्था की जाएगी। किंग्स सिक्योरिटी कंपनी द्वारा 100 मीटर के अंतराल पर सफाई कर्मी तैनात किए जाएंगे। इसके लिए 330 सफाई कर्मी तीन पालियों में तैनात होंगे। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर मंदिर के आसपास लगने वाले भंडारे में सफाई व्यवस्था के लिए आयोजकों को प्रबंध करने होंगे। सफाई व्यवस्था की निगरानी के लिए सफाई निरीक्षकों को तैनात किया जाएगा। इसके अलावा मंदिरों के आसपास और मार्गों पर जगह-जगह श्रद्धालुओं के पीने के पानी के लिए 38 टैंकर लगेंगे। 18 मोबाइल टॉयलेट स्थापित किए जाएंगे। शशांक चौधरी, नगर आयुक्त ने कहा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को भव्य बनाने के लिए योजना बनाई गई है। इसकी तैयारियों को लेकर लगातार बैठकें की जा रही हैं। इस पर कार्य शुरू कर दिया गया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.