• Sun. Feb 15th, 2026

नगर निगम ने फिर खाली कराया डाक बंगला का शेष भाग

ByVijay Singhal

Nov 26, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में नगर निगम ने डाक बंगला में वर्षों से जमे डॉक्टरों से भवन को मुक्त कराया है। उसके समीप दूसरे भवन में रह रहे एक और व्यक्ति को भवन खाली कराने के लिए दो दिन का अल्टीमेटम दे दिया है। वहीं एक अन्य व्यक्ति द्वारा स्वत: भवन खाली न करने पर निगम की टीम द्वारा उसे खाली कराया जाएगा। नगर निगम के अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह प्रवर्तन दल के साथ मंगलवार को एक बार फिर डाक बंगला पहुंचे। उन्होंने नगर निगम की संपत्ति पर डाॅक्टर वीसी गोयल को पूर्व में आवंटित की गई संपत्ति का शेष भाग खाली कराया। इससे पहले 21 नवंबर को नगर निगम ने इसी भवन को खाली कराया था। इसके साथ ही अपर नगर आयुक्त ने उसी परिसर में रह रहे मनीष पंडित को भवन खाली करने के लिए दो दिन का समय दिया है। 27 नवंबर तक भवन खाली करने को कहा है। मथुरा जयसिंहपुर क्षेत्र स्थित वात्सल्य अस्पताल संचालित करने वाले डाॅक्टर वीसी गोयल को तत्कालीन नगर पालिका द्वारा डाक बंगला में भवन आवंटित किया था, जिसका 625 रुपये प्रतिमाह किराया निर्धारित किया गया। यह नगर पालिका ने 25 दिसंबर 1992 को आवंटित किया था। नगर निगम ने भवन की आवश्यकता बताते हुए 9 अक्तूबर को हुई बोर्ड बैठक में डॉक्टर को आवंटन को रद्द कर दिया। इस संबंध में निगम ने पहले नोटिस भेजा। अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह ने बताया कि डॉक्टर विपुल गोयल जिस भवन में रह रहे थे उसका शेष हिस्सा भी खाली करा लिया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.