• Tue. Feb 17th, 2026

नगर आयुक्त ने संभव दिवस में जन शिकायतों पर की कड़ी कार्रवाई, अधि कारियों को दी चेतावनी

ByVijay Singhal

May 7, 2025
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा । जन शिकायतों पर प्रभावी ढंग से कार्यवाही किए जाने के लिए उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री अरविंद शर्मा की पहल पर प्रत्येक मंगलवार को शुरू किए गए संभव” संतुष्टि एवं समृद्धि के अंतर्गत जन शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया जिसके दृष्टिगत मंगलवार को नगर आयुक्त शशांक चौधरी द्वारा भूतेश्वर स्थित नगर निगम कार्यालय में प्रातः 10 बजे से जनसुनवाई की गयी वही वृंदावन में चंद्र प्रकाश पाठक अपर नगर आयुक्त द्वारा जनसुनवाई की गई। जनसुनवाई के दौरान नगर निगम के सभी विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे। जनसुनवाई में नगर आयुक्त द्वारा सभी शिकायत कर्ताओं की शिकायत का संज्ञान लेकर मौके पर उपस्थित सम्बन्धित अधिकारी को कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। नगर निगम मथुरा-वृन्दावन में कुल 15 शिकायत प्राप्त हुयी जिनमें से 8 शिकायतों का निस्तारण टीम को भेजकर तत्काल करा दिया गया शेष लंबित 7 शिकायतों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया । नगर आयुक्त ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त हुयी शिकायत का निस्तारण निर्धारित समय सीमा के अन्तर्गत कराया जाये। जनसुनवाई में अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार , सहायक नगर आयुक्त अनुज कौशिक, सहायक नगर आयुक्त श्रीमति कल्पना सिंह चौहान , महाप्रबंधक जल मोहम्मद अनवर ख्वाजा , नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ गोपाल गर्ग, नरेंद्र कुमार मुख्य कर निर्धारण अधिकारी, मुनिदेव सहायक अभियंता निर्माण आदि अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.