• Tue. Mar 17th, 2026

राष्ट्रपति दौरे से पहले नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण:बोले- साफ-सफाई रहे, लापरवाही मिलने पर कार्रवाई होगी

ByVijay Singhal

Mar 17, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। देश की महामहिम राष्ट्रपति के प्रस्तावित मथुरा-वृंदावन दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में सोमवार को मथुरा-वृंदावन नगर निगम के नगर आयुक्त जग प्रवेश ने वृंदावन क्षेत्र के निर्धारित भ्रमण स्थलों और मार्गों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने उन प्रमुख स्थलों और मार्गों का बारीकी से अवलोकन किया, जहां राष्ट्रपति के आगमन की संभावना है। उन्होंने विशेष रूप से स्वच्छता व्यवस्था, सड़क मार्गों की स्थिति, प्रकाश व्यवस्था, सौंदर्यीकरण कार्य और अन्य आवश्यक सुविधाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य समयबद्ध तरीके से और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं। इसका उद्देश्य राष्ट्रपति के आगमन के दौरान किसी प्रकार की असुविधा से बचना और सभी व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करना है। नगर आयुक्त ने कहा कि राष्ट्रपति का दौरा मथुरा-वृंदावन के लिए गौरव का विषय है। इसलिए शहर की साफ-सफाई, सुंदरता और आधारभूत सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्धारित स्थलों पर नियमित निगरानी रखने और कमियों को तत्काल दूर करने के निर्देश दिए। इस दौरान अपर नगर आयुक्त चंद्र प्रकाश पाठक, सहायक नगर आयुक्त अनुज कौशिक, मुख्य अभियंता (निर्माण) संजय सिंह, अवर अभियंता (निर्माण) अरुण कुमार, जोनल सेनेटरी अधिकारी महेश चंद्र तथा क्षेत्रीय सफाई निरीक्षक सहित नगर निगम के अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने विभिन्न स्थलों पर चल रहे कार्यों की प्रगति से नगर आयुक्त को अवगत कराया। राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां लगातार तेज की जा रही हैं। शहर में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का काम युद्ध स्तर पर जारी है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.

You missed

विदेशी भक्त जानते हैं यमुना की अहमियत, घाटों पर इसलिए कर रहे सफाई नेशनल प्रेस टाइम्सः ब्यूरो मथुरा। यमुना और घाटों पर व्याप्त गंदगी देख वृंदावनवास कर रहे विदेशी कृष्ण भक्त आहत हैं। उन्होंने घाटों को स्वच्छ रखने और लोगों को यमुना प्रदूषण मुक्ति के लिए जागरूक करने का प्रण लिया है। इसके लिए हरिनाम संकीर्तन के साथ सफाई अभियान शुरू किया गया है। परिक्रमा मार्ग स्थित यमुना कुंज में रह रहे जर्मनी के कृष्ण भक्त भक्ति आलोक परमाद्विवेती ने यमुना किनारे गंदगी और प्रदूषण को दूर करने के लिए स्वच्छता अभियान की शुरूआत कराई। अभियान में स्विट्जरलैंड, कोलंबिया, चिली, बेल्जियम, इक्वाडोर निवासी माधव कृष्ण, सुदेवी, भक्ति देवी दासी, देव, माखनचोर, निहा सहित 12 भक्तों को जोड़ा है। यह लोग प्रतिदिन हरे कृष्ण महामंत्र के साथ यमुना किनारे सुबह सफाई अभियान चला रहे हैं। आलोक ने बताया कि वह न सिर्फ घाटों पर श्रद्धालुओं द्वारा फेंकी गई प्लास्टिक एवं कचरे को उठाकर एकत्रित कर रहे हैं वहीं श्रद्धालुओं को यमुना को प्रदूषित न करने की अपील भी कर रहे हैं। यमुना स्वच्छता अभियान की संयोजक अक्वाडोर निवासी भक्ति दासी ने कहा कि यमुना की दशा देख मन विचलित हो जाता है। जिस यमुना को भक्तजन मां पुकारते हैं, उसी में दूषित जल जा रहा है। घाटों पर कब्जे हो रहे हैं। यमुना किनारे कचरा फेंका जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में जल्द ही विदेशी कृष्ण भक्तों का दल नगर आयुक्त से मिलकर सहयोग की अपील करेगा।