हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नगर आयुक्त जग प्रवेश ने गोपाल सखाओं (सफाईकर्मी) के साथ औरंगाबाद में झाड़ू लगाई। साथ ही लोगों से स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। इसके बाद शिविर में गोपाल सखाओं का स्वास्थ्य चेकअप कराया गया। वार्ड-28 के औरंगाबाद क्षेत्र में इस अभियान का शुभारंभ किया गया। नगर आयुक्त ने गणेश मंदिर के सामने मुख्य मार्ग व आसपास के क्षेत्रों में स्वयं पॉलिथीन एवं कूड़ा उठाकर स्वच्छता का संदेश दिया। उनके साथ सफाई कर्मी, क्षेत्रीय पार्षद प्रतिनिधि समेत सफाई कर्मियों ने स्वच्छता की शपथ दिलाई। इसी क्रम में वार्ड-21 के चैतन्य विहार फेस-2, आनंद वाटिका में भी सफाई अभियान चला। इसके अलावा अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार की उपस्थिति में जनरलगंज स्थित नगर निगम कार्यालय में सफाई मित्र सुरक्षा शिविर में स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा उन्हें स्वच्छता के महत्व एवं स्वच्छ जीवनशैली के लिए जागरूक किया गया। इस दौरान क्षेत्रीय पार्षद प्रतिनिधि, सहायक नगर आयुक्त कल्पना सिंह चौहान, परियोजना प्रबंधक अभिलाष सांगवान समेत अन्य कर्मी मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
