हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नगर निगम मथुरा-वृंदावन के सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट पर नगर आयुक्त शशांक चौधरी ने लीगेसी वेस्ट के निस्तारण के लिए दो दिन में कार्ययोजना मांगी है। साथ ही नगला कोल्हू स्थित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट पर आग लगने की रिपोर्ट और सुझाव भी मांगे हैं। बैठक में दयाचरन एंड कंपनी के निदेशक सौरभ अग्रवाल को नगर आयुक्त ने लीगेसी वेस्ट निस्तारण के निर्देश दिए कि वह दो दिन में कार्ययोजना बनाकर कार्यालय को प्रेषित कर अतिशीघ्र लीगेसी वेस्ट के निस्तारण कराया जाना सुनिश्चित करेंगे। नगर आयुक्त ने कहा कि स्थल पर मौजूद आरडीएफ को 15 दिन के अंदर सीमेंट फैक्ट्री में पहुंचाएं। अन्यथा की स्थिति में संस्था पर दंडनीय कार्रवाई की जाएगी। बैठक में नगर आयुक्त द्वारा फायर सेफ्टी से संबंधित एक्सपर्ट को यह भी कहा कि वह नगला कोल्हू स्थित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट पर आग लगने की स्थिति को काबू करने के लिए विस्तृत रिपोर्ट और सुझाव दो दिन में भिजवाएं। नगर आयुक्त द्वारा रि-सिटी नेटवर्क प्रालि के प्रतिनिधि सुरजीत सिंह को निर्देशित किया गया कि उनके द्वारा निर्माण कराए जा रहे मटेरियल रिकवरी फैसलीटी में 15 मई तक अपनी रिपोर्ट दें। नगर आयुक्त ने प्लांट पर कार्यरत सभी असिस्टेंट प्लांट मैनेजरों को कठोर चेतावनी एवं कारण बताओ नोटिस देते हुए निर्देशित किया कि भविष्य में प्लांट पर अगर कोई आग लगने से संबंधित कोई भी घटना होती है तो उनके खिलाफ दंडनीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। साथ ही प्लांट पर सीसीटीवी कैमरे लगाकर निगरानी के लिए कहा है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
