• Mon. Mar 30th, 2026

सांसद तेजवीर ने की गृहमंत्री अमित शाह से भेंट, हेमा की जीत में रहा कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान

ByVijay Singhal

Jun 27, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद तेजवीर सिंह ने देश के गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात करने के दौरान उत्तर प्रदेश में पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए गहन मंथन किया।

सांसद तेजवीर सिंह ने गृहमंत्री को अवगत कराया कि मथुरा में पार्टी कार्यकर्ताओं की एकजुट और निष्ठा के चलते हेमा मालिनी तीसरी बार सांसद बन पाई है। पार्टी संगठन को मथुरा के कार्यकर्ताओं के उत्थान और मजबूती के लिए सोचना चाहिए। सांसद तेजवीर सिंह ने उन्हें बिंदुवार अवगत कराया कि किस तरह ब्रज की जनता को सरकार की लाभकारी योजनाओं और पार्टी की नीतियों से कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर अवगत कराया गया। उसी का परिणाम रहा कि हेमा मालिनी हैट्रिक लगा पाई। उल्लेखनीय रहे कि उत्तर प्रदेश में करारी पराजय के बाद भाजपा हाई कमान सोचने पर विवश है कि किस-किस कारण से उनके प्रत्याशी हारे।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.