• Tue. Feb 10th, 2026

सांसद ने छह विद्युत सब स्टेशन के निर्माण की मांग उठाई

ByVijay Singhal

Jan 16, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सांसद हेमा मालिनी ने जिलाधिकारी सीपी सिंह और विद्युत निगम के मुख्य अभियंता राजीव गर्ग को भेजे पत्र में विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत के 10 कार्य कराने का प्रस्ताव भेजा है। सांसद हेमा मालिनी ने अधिकारियों को भेजे पत्र में छटीकरा मार्ग पर कमल मंदिर के पीछे, आवास विकास की कॉलोनी में 132 उपकेंद्र निर्माण, वृंदावन के राजपुर और सुनरख बांगर में 33 केवीए का सब स्टेशन, गोवर्धन टाउन के डीग रोड पर 33 केवी सब स्टेशन, बरसाना टाउन में 33 केवी सब स्टेशन, सुनरख बांगर में 33 केवी सब स्टेशन और राल में 33 केवी सब स्टेशन निर्माण की मांग की है। कहा है कि वृंदावन में प्रतिदिन लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं। यहां विद्युत फाल्ट होने की स्थिति में फीडरों की संख्या के सापेक्ष लाइनमैनों की संख्या बहुत कम है। 2011 से लाइनमैनों की संख्या में कोई इजाफा नहीं किया गया। अत: यहां लाइनमैन की संख्या बढ़ाई जाए। बरसाना टाउन के श्रीराधारानी मंदिर के आसपास श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए एचटी एवं एलटी लाइनों को अंडर ग्राउंड किया जाए। निगम के मुख्य अभियंता राजीव गर्ग ने बताया कि छटीकरा, राजपुर, सुनरख में सब स्टेशन निर्माण के लिए जमीन आवंटन का अनुरोध आवास विकास से किया है। वृंदावन में लाइनों के कार्य के लिए कार्य प्रस्तावित है। लाइनमैन की संख्या बढ़ाने की दिशा में कार्य चल रहा है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.