हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन की तीर्थनगरी के मूल स्वरूप के अनुरूप विकास को लेकर सांसद हेमामालिनी ने बृहस्पतिवार को संत समाज और धर्माचार्यों से गहन मंथन किया। सांसद ने उनकी समस्याओं को जल्द दूर करने का भरोसा दिया। प्राचीन सिद्ध भजजनास्थली सुदामा कुटी में बृहस्पतिवार की शाम श्रीमहंत सुतीक्षण दास महाराज की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मौजूद संतों और धर्माचार्यों ने सांसद को अपनी अपनी समस्याओं से अवगत कराया। कहा कि प्रशासन ने यमुना में क्रूज चलाए जाने की योजना तो तैयार कर ली, लेकिन उसके पहले यमुना के जलस्तर बढ़ाने और शुद्धिकरण को लेकर प्रयास नहीं किए। इसी तरह नगर के परिक्रमा मार्ग में तमाम अव्यवस्थाएं हैं। गंदगी ,उफनते सीवर, बारिश में जलभराव और बंदरों के लगातार बढ़ रहे आतंक पर भी चर्चा की गई।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
