हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में सांसद हेमा मालिनी ने निर्माणाधीन दोनों ऑडिटोरियम का निरीक्षण किया। साथ ही निर्माण को लेकर सुझाव भी दिए। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा बनवाए जा रहे एक हजार दर्शकों की क्षमता वाले ऑडिटोरियम को सांसद हेमामालिनी ने मौके पर पहुंच कर देखा। परिषद के सीईओ नगेंद्र प्रताप, कार्यदायी संस्था सीएनडीएस, निर्माण निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर भूपेंद्र सिंह और ग्लोबल ऐकोस्ट्रिक के प्रतिनिधियों ने ऑडिटोरियम की प्रगति से अवगत कराया। सांसद हेमामालिनी ने सुझाव दिया कि ऑडिटोरियम के स्टेज पर ऊपर से उतरने के लिए भी अतिरिक्त व्यवस्था की जाए। स्टेज के अलावा दर्शकों के बैठने की सुविधा बेहतर होनी चाहिए। सांसद ने इस निर्माणाधीन ऑडिटोरियम के समीप ही तैयार कराए गए पांच सौ दर्शकों की क्षमता वाले दूसरे ओपन एयर ऑडिटोरियम (मुक्ताकाशीय मंच) को भी देखा। उन्होंने सुझाव दिया कि इस ओपन ऑडिटोरियम में लाइट फ्रेम स्थाई रूप से हो। भविष्य में फिल्मी कलाकारों को यहां लाकर कार्यक्रम करवाने का प्रयास होगा। सांसद हेमामालिनी ने रंगोत्सव-2023 के अंतर्गत अंतिम दिन जुबली पार्क में उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा तैयार कराए गए बड़े ऑडिटोरियम को भी देखा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
