हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सांसद हेमा मालिनी ने वृंदावन में जनसुनवाई के दौरान फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान समाधान के साथ-साथ सांसद ने कंबल वितरण और महिलाओं को टेलरिंग किट भेंट की। कैलाश नगर के सेक्टर 1 स्थित पार्क में जनसुनवाई का शिविर लगाया गया। शिविर में विभिन्न विभागों से जुड़े अधिकारी मौजूद रहे। जन सुनवाई के दौरान सांसद हेमा मालिनी ने बिजली विभाग, आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए लगाए गए स्टॉल, निर्वाचन विभाग, नगर निगम समेत अन्य विभागों के स्टॉल पर पहुंच कर समस्याओं का निस्तारण कैसे किया जा रहा है, इसकी जानकारी ली। इसके बाद एक-एक करके सभी फरियाद सुनीं और समाधान कराया। इसके बाद उद्योग केंद्र द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए चलाई जा रही विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत 525 महिलाओं को टेलरिंग किट और ठंड से बचाव के लिए सौ से ज्यादा कंबल वितरित किए। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा, संजय गोविल, अनूप शर्मा, नगर निगम के उपसभापति मुकेश सारस्वत, भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मुदिता शर्मा समेत अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
