• Mon. Feb 9th, 2026

मां ने मौत के मुंह में धकेला, पिता ने अंतिम संस्कार से भी मुंह फेरा

ByVijay Singhal

Feb 14, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। शहर कोतवाली के डैंपियर नगर की तीन मासूम बच्चियों को लेकर मां ने सोमवार शाम आत्महत्या के लिए यमुना में छलांग लगा दी थी। पति पर अवैध संबंधों के शक में महिला ने यह कदम उठाया था। कूदने के बाद वह खुद तो बच गई। मगर, बच्चियां अपनी जान गंवा बैठीं। इससे भी दुखद यह रहा कि मृत बच्चियों का पिता उनका अंतिम संस्कार करने तक नहीं आया। मंगलवार को पुलिस ने देर शाम पोस्टमार्टम के बाद बच्चियों का शव उनके ननिहाल और बाबा पक्ष के लोगों के सुपुर्द कर दिए। लक्ष्मी नगर में यमुना किनारे तीनों बच्चियों के शवों का अंतिम संस्कार हुआ। शहर कोतवाली के पंजाबी पेंच, डैंपियर नगर की पूनम, अपने पति हरिओम पर एक महिला से अवैध संबंधों का शक था। सोमवार शाम को वह अपनी तीन बेटियों अंशिका (8), वंशिका (6) और चारू (3) के साथ हंसगंज, जमुनापार इलाके से यमुना में कूद गई थी। वहां राहगीरों ने पूनम को तो बचा लिया। मगर, तीनों बच्चियां अपनी जान गंवा बैठीं। देर रात बच्चियों का पिता हरिओम जिला अस्पताल पर पहुंचा। इधर, पूनम के मायके वाले भी पहुंच गए। उन्होंने हरिओम को देख उससे गुस्से में खींचतान कर दी। इस पर हरिओम मौके से भाग गया और अपना फोन बंद कर लिया। पुलिस ने मंगलवार को तीनों बच्चियों के शवों का पोस्टमार्टम कराया। इंस्पेक्टर रवि त्यागी के अनुसार हरिओम को फोन किया गया। मगर, उसका फोन बंद है। काफी तलाश के बाद भी वह नहीं मिला। हारकर शवों को ननिहाल और बाबा पक्ष को सौंपा गया। उनके द्वारा ही अंतिम संस्कार किया गया। फिलहाल परिजनों ने तहरीर नहीं दी है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.