हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। छाता कोतवाली क्षेत्र में एक व्यक्ति को उसकी समधन एवं उसके बेटे ने मार डाला। व्यक्ति अपने दामाद की मौत के बाद दस्तावेज लेने बेटी की ससुराल गया था। यहां उस पर आरोपियों ने तवा-फूंकनी से हमला किया। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद बाबू मिश्र ने बताया कि बृहस्पतिवार की दोपहर जैंत के परखम गुर्जर निवासी चंद्रपाल (52) अपनी बेटी की ससुराल सेवलगढ़ आए थे। यहां उन्होंने बेटी करीना से स्वर्गीय दामाद के कुछ कागजात मांगे। बेटी उन्हें कागजात देती इससे पहले ही बेटी का जेठ सुनील कुमार और उसकी सास कमलेश घर पहुंच गए। उन्होंने चंद्रपाल को गाली देना शुरू कर दिया। इसका विरोध किया तो दोनों ने तवा, बांक और फूंकनी से उसके ऊपर प्रहार कर लहूलुहान कर दिया। बेटी करीना ने अपने पिता को बचाने का प्रयास किया तो उसे धक्का देकर एक ओर कर दिया। सुनील की पिटाई से चंद्रपाल मरणासन्न हालत में पहुंच गए। करीना ने इसकी जानकारी पुलिस और अपने मायके वालों को दी। सूचना पर मायका पक्ष के लोग थाने पहुंच गए। पुलिस सूचना के बाद वारदात स्थल पर पहुंची। पुलिस घायल को लेकर निजी अस्पताल पहुंची। यहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अन्य अस्पताल ले जाने की सलाह दी। पुलिस उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंची। यहां उपचार के दौरान चंद्रपाल ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है। फॉरेंसिक टीम ने हत्या से संबंधित काफी साक्ष्य एकत्रित किए हैं। पुलिस ने आरोपी सुनील कुमार और मां कमलेश के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
