• Fri. Feb 13th, 2026

मथुरा में कार ने मां-बेटी व बेटे को रौंदा,हादसे में मां-बेटे की मौत, बेटी गंभीर रूप से घायल

ByVijay Singhal

Jan 1, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। छाता के कोसीकलां में रविवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जिसमें एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रहे मां-बेटे व बेटी को रौंद दिया। जिसमें मां बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बच्ची की हालत नाजुक बनी है। जिसका उपचार चल रहा है। छाता के कोसीकला में राष्ट्रीय राजमार्ग सड़क पार कर रहे मां बेटे और बेटी को दिल्ली की तरफ से तेज गति से आ रही कार ने रौंद दिया। घटना को देख राजमार्ग पर दौड़ रहे वाहनों की गति धीमी हो गयी। इसी दौरान घटनास्थल के आसपास के लोग घटना को घटनास्थल पर पहुंच गए। इस मौके पर कुछ युवाओं ने घायलों को उपचार के लिए पास के ही चौहान नर्सिंग होम ले गए। जहां चौहान नर्सिग में घायलों को भर्ती नहीं किया गया। इस दौरान समय से उपचार न मिलने के कारण मां और बेटे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना को सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। पुलिस ने घायल बच्ची की हालत को गंभीर देखते हुए उपचार के लिए लाइफ लाइन हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया। जहां बच्ची का उपचार चल रहा है। पुलिस ने घायल बच्ची और मृत मां और पुत्र की शिनाख्त हनीफा पत्नी रफीक, उजैर पुत्र रफीक मृतक एवं ईशा पुत्री रफीक घायल के रुप में की है जो कि सड़क पार अपने घर जा रहे थे।मौजूद लोगों ने कहा अगर समय से उपचार मिलता तो मां बेटे की जान बच जाती​​​

घटना की जानकारी देते हुए मौजूद युवा कालीचरन ने कहा कि समय पर अगर मृतक माँ और बेटे को उपचार मिल जाता तो मौत नही होती। घटना को अंजाम देने वाली कार को मौके पर पकड़ लिया है जिसे पुलिस के सुपर्द कर दिया है। इस दौरान युवाओं ने कहा चौहान नर्सिंग होम के संचालक ने मानवता को शर्मसार कर दिया है। जिसके खिलाफ स्वास्थ्य विभाग को कठोर कार्रवाई करनी चाहिए।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.