• Tue. Oct 28th, 2025

महावन में डीजे को लेकर दो पक्षों में मारपीट और पथराव में आधा दर्जन से अधिक घायल

ByVijay Singhal

Dec 19, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। महावन थाना क्षेत्र के गांव आंनद गढ़ी में रात को दो पक्षों में डीजे पर डांस करते समय बवाल हो गया। इसमें आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस ने आठ लोगों को हिरासत में लिया है। महावन के गांव आंनद गढ़ी निवासी विजय सिंह के पिता देव जीत सिंह का तेरहवीं का कार्यक्रम हो रहा था। इसमें सभी रिश्तेदार एकत्रित हुए थे। गांव सेरसा से विष्णु भी अपने स्वजनों के साथ आंनद गढ़ी आए हुए थे। वहीं, अछनेरा से सौरभ भी अपने स्वजनों को लेकर आए हुए थे। दोनों डीजे लेकर आए थे। दोनों अपने-अपने डीजे को लेकर गांव के अंदर प्रवेश कर रहे थे,तभी दोनों पक्षों के बीच डीजे को आगे निकालते समय कहासुनी हो गई, जो मारपीट में तब्दील हो गई।
मारपीट के बाद फिर दोनों पक्षों में जमकर पथराव हुआ। इसमें आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची महावन पुलिस ने मौके से पवन, जीतू, गया प्रसाद, पंकज, विष्णु निवासी सेरसा धर्मवीर सिंह, राकेश निवासी आंनद गढ़ी,सौरभ निवासी अछनेरा को हिरासत में ले लिया। थाना निरीक्षक मोहित तोमर ने बताया कि सभी लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर न्यायालय के समक्ष भेजा गया है।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.